तेलंगाना भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद श्री चंदूपतला जंग रेड्डी का 5 फरवरी, 2022 को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्री रेड्डी का जन्म 18 नवंबर, 1935 को हुआ था। उन्होंने आंध्र प्रदेश के वारंगल जिले में स्थित परकला गांव में एक शिक्षक के रूप में दस वर्षों तक कार्य किया। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे। वह 1967-72 में (पारकल से जनसंघ के सदस्य के रूप में), 1978-83 (श्यामपेट से जनता पार्टी के सदस्य के रूप में) और 1983-84 (श्यामपेट से भाजपा के सदस्य के रूप में) आंध्र प्रदेश विधान सभा सदस्य बने। उन्हें 1984 में 8वीं लोकसभा में संसद सदस्य के तौर पर याद किया जाता है। उस वर्ष, भारतीय जनता पार्टी ने 543 संसदीय क्षेत्रों में से केवल दो पर जीत हासिल की; जिसमें से एक को तत्कालीन अविभाजित आंध्र प्रदेश में हनमकोंडा का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री चेन्दुपतला जंग रेड्डी ने जीता था, और दूसरी सीट मेहसाणा, गुजरात थी, जिस पर श्री एके पटेल विजयी हुए। उन्होंने तेलंगाना सत्याग्रह आंदोलन और केरल में मलापुम जिला विरोधी आंदोलन में सक्रिय भाग लिया। उन्हें 1970 में बांग्लादेश को मान्यता देने की मांग कर रहे समूह का नेतृत्व करने के लिए दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था, और 14 नवंबर, 1975 से 18 दिसंबर, 1976 तक आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (मीसा) के तहत कैद में रखा गया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “वयोवृद्ध जनसंघ और भाजपा नेता श्री सी. जंग रेड्डी जी के निधन से दु:खी हूं।” उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। देश और पार्टी की सेवा की उनकी प्रेरणादायी यात्रा को भुलाया नहीं जा सकेगा।

