भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‘भाजपा को जानें’ पहल के तहत 12 देशों के प्रतिनिधियों से बातचीत की

| Published on:

     भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने 26 मई, 2026 को नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में 12 देशों के मिशन प्रमुखों के साथ सार्थक चर्चा की। यह कार्यक्रम पार्टी की लोकप्रिय पहल ‘भाजपा को जानें’ के तहत आयोजित किया गया था। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद श्री नितिन नवीन पहली बार इस कार्यक्रम का हिस्सा बने है।
इस चर्चा में ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, मलेशिया, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, सेशेल्स, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान श्री नितिन नवीन ने विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भाजपा की यात्रा के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने पार्टी के मूल वैचारिक सिद्धांतों, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्ममानववाद और अंत्योदय जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने अपने आदर्शों को जन-केंद्रित शासन, समावेशी विकास और लोकतांत्रिक भागीदारी में किस प्रकार साकार किया है।

यहां उपस्थित लोगों ने ‘भाजपा को जानें’ पहल की सराहना की और इसमें भाग लेने के अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने आगे की गतिविधियों के लिए कई उपयोगी सुझाव भी दिए।

बैठक के दौरान इस चर्चा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे, जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री विनोद तावड़े, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. के. लक्ष्मण, पश्चिम दिल्ली से लोकसभा सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत, झांसी से लोकसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा और भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले प्रमुख थे।