कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अगस्त, 2024 के लिए प्रोविशनल पेरोल डेटा जारी किया है। इसमें अगस्त, 2024 के महीने में 18 लाख 53 हज़ार सदस्यों की वृद्धि हुई है। यह अगस्त, 2023 की तुलना में 9.07 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्शाता है। 20 अक्टूबर को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह रोजगार के अवसरों में वृद्धि और कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता को दिखता है। इसे ईपीएफओ की प्रभावी आउटरीच पहलों द्वारा बल मिला है।
18 से 25 वर्ष का समूह नई सदस्यता में सबसे आगे
डेटा का एक उल्लेखनीय पहलू 18 से 25 आयु वर्ग का प्रभुत्व है, जो अगस्त, 2024 में शामिल किये गए कुल नए सदस्यों का महत्वपूर्ण 59.26 प्रतिशत है। इसके अलावा अगस्त, 2024 के लिए 18 से 25 आयु वर्ग के लिए शुद्ध पेरोल डेटा 8 लाख 6 हज़ार है। यह पहले के रुझान के अनुरूप है, यह दर्शाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा और मुख्य रूप से पहली बार नौकरी चाहने वाले हैं।
महिला सदस्यता में बढ़ोतरी
पेरोल डेटा के जेंडर-वार विश्लेषण से पता चलता है कि महीने के दौरान शामिल नए सदस्यों में से लगभग 2 लाख 53 हज़ार नई महिला सदस्य हैं। यह आंकड़ा अगस्त, 2023 की तुलना में साल-दर-साल 3.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। साथ ही, महीने के दौरान शुद्ध महिला सदस्य जुड़ाव लगभग 3 लाख 79 हज़ार रहा। यह अगस्त, 2023 की तुलना में 10.41 प्रतिशत की साल दर साल वृद्धि को दर्शाता है। महिला सदस्यों में वृद्धि अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत है।

