हमारे लिए साल का हर दिन ‘मातृ देवो भव’ है: प्रधानमंत्री

| Published on:

प्रधानमंत्री ने लखपति दीदियों के साथ किया संवाद

हिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आठ मार्च को गुजरात के नवसारी में लखपति दीदियों के साथ भावपूर्ण संवाद किया और महिला सशक्तीकरण के महत्व तथा समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि भले ही आज पूरी दुनिया महिला दिवस मना रही है, लेकिन हमारी तो परंपराओं और संस्कृति में ही इसकी शुरुआत मां के प्रति श्रद्धा, ‘मातृ देवो भव’ से होती है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए साल का हर दिन ‘मातृ देवो भव’ है।

लखपति दीदियों में से एक ने शिवानी महिला मंडल के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया, जहां वे सौराष्ट्र के सांस्कृतिक शिल्प, मोतियों के काम से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने 400 से अधिक बहनों को मोतियों के काम का प्रशिक्षण दिया है, जबकि अन्य बहनें मार्केटिंग और अकाउंटिंग का काम संभालती हैं। प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या मार्केटिंग टीम राज्य के बाहर भी जाती है, जिस पर उन्होंने पुष्टि की कि उन्होंने भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों का दौरा किया है।

प्रतिभागी ने एक अन्य लखपति दीदी पारुल बहन की सफलता पर प्रकाश डाला, जो 40,000 रुपये से अधिक कमाती हैं। इस तरह से लखपति दीदियों की उपलब्धि को स्वीकार किया गया। श्री मोदी ने तीन करोड़ लखपति दीदियों को बनाने का अपना सपना व्यक्त किया और उन्होंने माना कि यह आंकड़ा पांच करोड़ तक पहुंच सकता है।

एक अन्य लखपति दीदी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह कड़ी मेहनत करके कुछ ही वर्षों में करोड़पति बन जाएंगी। उन्होंने सफलता का मार्ग दिखाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। एक ड्रोन दीदी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह लगभग 2 लाख रुपये कमा रही है। इसके बाद श्री मोदी ने एक बैंक सखी से बातचीत की, जो हर महीने करीब 4 से 5 लाख रुपए का कारोबार करती है। एक अन्य महिला ने अन्य महिलाओं को भी अपनी तरह लखपति दीदी बनाने की इच्छा जाहिर की।

भारतीय महिलाएं: एक महत्वपूर्ण आर्थिक शक्ति

प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन व्यापार मॉडल में प्रवेश करने के महत्व पर जोर दिया और उनकी पहल को उन्नत करने के लिए सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कई महिलाएं जमीनी स्तर पर कमाई कर रही हैं और दुनिया को पता होना चाहिए कि भारतीय महिलाएं सिर्फ घरेलू काम तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि एक महत्वपूर्ण आर्थिक शक्ति हैं।

श्री मोदी ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं भारत की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं तकनीक को जल्दी अपना लेती हैं और ड्रोन दीदियों के साथ अपना अनुभव साझा किया, जिन्होंने तीन से चार दिनों के भीतर ड्रोन चलाना सीखा और ईमानदारी से अभ्यास किया। उन्होंने संघर्ष करने, निर्माण करने, पालन-पोषण करने और धन अर्जित करने की भारत की महिलाओं की अंतर्निहित शक्ति पर प्रकाश डाला। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस शक्ति से देश को बहुत लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सफल महिलाओं को सौंपे

हिला शक्ति और उपलब्धियों को प्रेरणादायी सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आठ मार्च को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन महिलाओं को सौंप दिए, जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।

सफल महिलाओं ने प्रधानमंत्री के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया:
“अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, परमाणु प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तीकरण…

हम एलिना मिश्रा, एक परमाणु वैज्ञानिक और शिल्पी सोनी, एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं और हम #महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का संचालन करने को लेकर रोमांचित हैं।

हमारा संदेश है कि भारत विज्ञान के लिए सर्वाधिक उपयुक्‍त स्थान है और इसलिए हम अधिकाधिक महिलाओं से इसमें आगे बढ़ने का आह्वान करते हैं।”