ई-श्रम पोर्टल पर 30.95 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक पंजीकृत

| Published on:

     30.95 करोड़ से अधिक असंगठित (22 जुलाई, 2025 तक) श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। यह जानकारी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने 28 जुलाई को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उल्लेखनीय है कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 26 अगस्त, 2021 को आधार से जुड़े असंगठित श्रमिकों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के लिए ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in) की शुरुआत की। ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को स्व-घोषणा के आधार पर एक सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) प्रदान करके उनका पंजीकरण और सहायता करना है।

अब तक विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों/विभागों की चौदह (14) योजनाओं को पहले ही ई-श्रम के साथ एकीकृत/मैप किया जा चुका है ताकि ई-श्रम कार्डधारकों को सामाजिक सुरक्षा, बीमा अथवा कौशल विकास कार्यक्रमों के लाभ और पहुंच प्रदान की जा सके