संजय सरावगी भाजपा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

| Published on:

      भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 15 दिसंबर, 2025 को दरभंगा के विधायक श्री संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया। श्री सरावगी पूर्व मंत्री हैं और दरभंगा सदर से छह बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने श्री दिलीप जायसवाल की जगह ली है, जो अभी प्रदेश के उद्योग मंत्री हैं।