भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत की परिवर्तनकारी विकास यात्रा को साझा किया

| Published on:

    भाजपा काे जानें

‘भाजपा को जानें’ पहल के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने 26 जून, 2026 को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में यूरोपीय संघ (ईयू) के 23 सदस्य देशों के मिशन प्रमुखों तथा भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के राजदूत के साथ संवाद किया।

भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के राजदूत ने ‘भाजपा को जानें’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद से भारत की लोकतांत्रिक एवं राजनीतिक प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिलती है। उन्होंने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर हुई बातचीत के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे भारत-ईयू साझेदारी का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

संवाद के दौरान श्री नितिन नवीन ने भाजपा के ऐतिहासिक सफर, विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे तथा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उसकी विकास यात्रा से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। उन्होंने पार्टी के जमीनी स्तर पर मजबूत जनसंपर्क, अनुशासित संगठनात्मक संरचना तथा जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर विशेष जोर दिया।

श्री नवीन ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की परिवर्तनकारी विकास यात्रा पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भारत में डिजिटल क्रांति, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार तथा आम नागरिकों को सशक्त बनाने में प्रौद्योगिकी की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), सेमीकंडक्टर विकास तथा अन्य उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत के बढ़ते फोकस का भी उल्लेख किया।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी तथा भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले भी उपस्थित रहे।