फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान का दूसरा जत्था 4 नवंबर, 2020 को भारत पहुंचा। दूसरे बैच में तीन राफेल लड़ाकू विमान भारत के जामनगर हवाई अड्डे पर उतरे। तीनों राफेल लड़ाकू विमानों ने एक फ्रांसीसी एयरबेस से उड़ान भरी और तीन मिड-एयर रिफ्यूलिंग के बाद भारत पहुंचे। दूसरे बैच के साथ ही भारतीय वायुसेना में राफेल लड़ाकू की कुल संख्या आठ हो गई है।
इससे पहले 29 जुलाई को फ्रांस से भारत राफेल विमानों का पहला जत्था पहुंचा था, जिसमें पांच लड़ाकू विमान शामिल थे। बाद में 10 सितम्बर को रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लॉरेंस पारले के साथ हरियाणा के अंबाला में वायु सेना में आधिकारिक तौर पर शामिल किया था।
अंबाला पहुंचने वाले पांच राफेल में दो विमान दो सीटों प्रशिक्षण विमान और तीन विमान एक सीट वाले मुख्य युद्धक लड़ाकू विमान थे। राफेल लड़ाकू के पहले स्क्वाड्रन 17 गोल्डन ऐरो को अंबाला में सृजित किया गया है, जबकि इसका दूसरा स्क्वाड्रन पश्चिम बंगाल के हशिमारा में होगा।

