महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : ‘भाजपा संकल्प पत्र’ का विमोचन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने 10 नवंबर, 2024 को मुंबई में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में जब भी भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की सरकार बनती है, तो महाराष्ट्र आगे बढ़ता है और जब कांग्रेस नेतृत्व वाली अघाड़ी (एमवीए) की सरकार आती है, तो केवल तुष्टीकरण की राजनीति और भ्रष्टाचार बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर महाराष्ट्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री चंद्रकांत बावनकुले, राष्ट्रीय महामंत्री श्री विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री विनय सहस्रबुद्धे, भाजपा के अध्यक्ष श्री आशीष शेलार सहित अन्य प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्री शाह ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र पूरे महाराष्ट्र की जनता के आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। महाराष्ट्र में भाजपा की महायुति सरकार ने किसानों का सम्मान, गरीबों का कल्याण, महिलाओं का स्वाभिमान बढ़ाने की योजनाओं के साथ विरासतों का पुनरुत्थान करने का संकल्प लिया है। हाल ही में
महाराष्ट्र में भाजपा की महायुति सरकार ने किसानों का सम्मान, गरीबों का कल्याण, महिलाओं का स्वाभिमान बढ़ाने की योजनाओं के साथ विरासतों का पुनरुत्थान करने का संकल्प लिया है
सम्पन्न जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में आजादी के बाद पहली बार मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के अनुरूप शपथ लिया है। यह बाबा साहेब अंबेडकर के प्रति सच्ची और सर्वोत्तम श्रद्धांजलि मानी जा सकती है। धारा 370 के हटाए जाने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान की शपथ लेकर सरकार बनी है और इस पर पूरे देश को नाज़ है। भाजपा ने अपने ‘संकल्प पत्र’ के माध्यम से महापुरुषों की परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासतों को संजोने और आगे बढ़ाने के संकल्प भी लिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व की महा-अघाड़ी सरकारों द्वारा महाराष्ट्र में विकास के नाम पर अराजकता और भ्रष्टाचार राज दी गयी है। वहीं भाजपा की महायुति सरकार ने एक समृद्ध एवं सुरक्षित महाराष्ट्र बनाया है और भाजपा के संकल्प पत्र में विकसित महाराष्ट्र बनाने की योजना है। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों में महायुति का मुकाबला सत्ता के लालच में तुष्टीकरण, विचारधाराओं का अपमान एवं महाराष्ट्र की संस्कृति से छल करके केवल सत्ता प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने वाली कांग्रेस की महा अघाड़ी गठबंधन से है। पिछले दोनों विधानसभा चुनावों में महायुति को महाराष्ट्र की जनता ने आशीर्वाद दिया है और तीसरी बार भी आपको ये आशीर्वाद महायुति को देना है। वर्ष 2014 में महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और महायुति को मैन्डेट दिया, 2019 में महाराष्ट्र की जनता का आशीर्वाद भाजपा और महायुति के लिए ही था, लेकिन सत्ता के लालच में जनादेश को नकारा गया और आंकड़ों का बनावटी बंटवारा किया गया, लेकिन बनावटी चीजें ज्यादा देर तक चलती नहीं है जिस कारण बनावटी सरकार गिरी और पुनः असली महायुति की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि महायुति एकमुश्त और एकजुट होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सिद्धांतों के आधार पर महाराष्ट्र के कल्याण के लिए आगे बढ़ा रही है और दूसरी तरफ जो महाविकास अघाड़ी वाले सरकार बनाने का दावा कर रहे है और उनके खुद के पार्टी के अंदर आंतरिक विरोधाभास का चुनावी अभियान जारी है।
श्री शाह ने कहा कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महाराष्ट्र के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार 2004-14 तक यूपीए सरकार में मंत्री रहे, उन्होंने महाराष्ट्र की जनता के लिए क्या कार्य किए, उन्हें इसका हिसाब देना चाहिए? यूपीए सरकार ने 10 साल में महाराष्ट्र को 1 लाख 91 हजार 384 करोड़ रुपए दिए थे, लेकिन मोदी सरकार ने बीते 10 वर्षों में महाराष्ट्र को 10 लाख 15 हजार 890 करोड़ रुपए प्रदान किए। 10 साल केंद्र और राज्य में यूपीए की सरकार होने के बावजूद महाराष्ट्र को लगभग 2 लाख करोड़ रुपए दिए गए, जबकि केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार होते हुए महाराष्ट्र को 10 लाख करोड़ से भी ज्यादा रुपए प्रदान किए गए। यह महायुति और महाविकास अघाड़ी में अंतर को स्पष्ट करता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महाराष्ट्र के सिंचाई नेटवर्क को निलवड़े बांध, घोसीखुद, टेम्पू और जलयुक्त शिवहर जैसी योजनाओं के माध्यम से राज्य की भूमि में सिंचाई क्षेत्र 30% तक बढ़ गया है। नदियों को जोड़ने के लिए नारपार्क, दबन गंगा, गोदावरी और वैटराणा का विकास करने का कार्य किया गया। महाराष्ट्र में 11 वंदे भारत ट्रेन लोगों को सेवा प्रदान कर रही है और 128 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। मुंबई, पुणे और नागपुर में मेट्रो का विस्तार किया गया। शिरडी और सिंहदुर्ग में नए हवाई अड्डे और टर्मिनल बनाए गए। 13 हजार करोड़ की लागत से बांद्रा-वर्ली से सी-लिंक जोड़ने वाले मुंबई कॉस्टल रोड का निर्माण किया गया। वाशीपुर का विस्तारीकरण किया गया और मेट्रो निर्माण फेज 1 का निर्माण समाप्त हुआ। अटल सेतु ट्रांस हार्बर लिंक का निर्माण किया गया और 76 हजार करोड़ रुपए की लागत से वाधवान बंगरगाह के निर्माण का सैद्धांतिक निर्णय लिया गया। यह एशिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा क्षमता वाला बंदरगाह होगा।
संकल्प पत्र के मुख्य बिंदु
लाडली बहन योजना एवं वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि की जाएगी।
किसानों के ऋण माफी सहित उन्हें मिलने वाले किसान सम्मान निधि को 12 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 15 हज़ार रुपए सालाना किया जाएगा।
मूल्य स्थिरीकरण कोष के माध्यम से महंगाई को काबू किया जाएगा।
10 लाख प्रतिभावान छात्रों को मासिक 10 हज़ार रुपए का मानदेय दिया जाएगा।
45 हज़ार गांव में सड़क बनाई जाएगी।
आशा वर्करों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा किया जाएगा और सभी का मासिक वेतन भी 15 हजार रुपए तक बढ़ाया जाएगा।
वर्ष 2028 तक महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य महायुति सरकार करेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य वाले भारत के अर्थतंत्र में 1 ट्रिलियन डॉलर का योगदान आने वाले समय में महाराष्ट्र करेगा।
मेक इन महाराष्ट्र नीति के तहत प्रमुख उत्पादन वाले राज्य के तौर पर महाराष्ट्र को विकसित करेंगे।
महाराष्ट्र में देश का पहला एआई (AI) विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।
नागपुर, पुणे, संभाजीनगर, अहिल्यानगर एवं नासिक में वैमानिकी और अंतरिक्ष केंद्र बनाए जाएंगे।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए एसजीसटी के ऊपर छूट सहित सब्सिडी के रूप में पुनः किसानों को भुगतान की गई एसजीसटी लौटाई लाएगी।
सोयाबीन पर प्रति क्विंटल 6000 रुपए की एमएसपी प्रदान की जाएगी और सोयाबीन प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करने वाली लखपति दीदी योजना को आगे बढ़ाते हुए महायुति सरकार महाराष्ट्र में 50 लाख लखपति दीदी बनाएगी, जिसके लिए 500 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षित किया जाएगा।
कई औद्योगिक तंत्र बनाए जाएंगे, जिसके लिए 1 हज़ार करोड़ रुपए का फंड हर वर्ष दिया जाएगा।
अक्षय अन्न योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाले मुफ़्त राशन में चावल, ज्वार, मूंगफली, तेल, नमक, हल्दी, सरसों, जीरा और मसालों को सम्मिलित किया जाएगा।
कौशल जनगणना का सबसे पहला प्रयोग महाराष्ट्र में किया जाएगा और प्रतिभा के अनुसार उचित अवसर प्रदान किए जाएंगे।
छत्रपति शिवाजी महाराज आकांक्षा केंद्र बनाएंगे, जिससे 10 लाख नए उद्यमियों का निर्माण होगा।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों से आने वाले लोगों को उद्यमी व्यवसाय लगाने के लिए 15 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
ओबीसी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, एनटी और वीजेएनटी के पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा शुल्क और परीक्षा शुल्क की प्रतिपूर्ति प्रदान की जाएगी।
महाराष्ट्र में मौजूद राज्य के गौरव के प्रतीक किलो को संरक्षण के लिए किला विकास प्राधिकरण बनाया जाएगा।
· वृद्धजनों के लिए प्राथमिकता नीति अपनाई जाएगी, जिसके लिए आधार सक्षम सेवा नीति वितरण को लागू किया जाएगा।
जबरन और धोखाधड़ी कर धर्मांतरण के खिलाफ एक मजबूत कानून बनाया जाएगा।
कृषि एवं मानव बस्ती क्षेत्रों में वन्यजीवों के कारण होने वाली जान-माल की हानि को रोकने तथा मानव-पशु संघर्ष को कम करने के लिए एआई, ड्रोन और रेडियो कॉलर जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रभावी उपयोग किया जाएगा।
श्री शाह ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र महाराष्ट्र के हर वर्ग, क्षेत्र, आयु और सामाजिक वर्ग के सुझावों को लेकर बनाया गया है। यह संकल्प पत्र महाराष्ट्र की जनता की आकांक्षाओं का घोष है। महाराष्ट्र में जब भी भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनती है, तो महाराष्ट्र आगे बढ़ता है और जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली अघाड़ी की सरकार आती है, तो केवल राजनीति की जाती है। महाराष्ट्र के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र जो देश का प्रमुख राज्य और हर क्षेत्र में सर्वप्रथम बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन की सरकार बनाना आवश्यक है। श्री शाह ने भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के महायुति गठबंधन को कमल, धनुष और घड़ी के निशान पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

