भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 15 अक्टूबर, 2024 को संगठन चुनाव के संचालन हेतु राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की।
यह सदस्य निम्नलिखित होंगे-
डॉ. के. लक्ष्मण, सांसद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी
श्री नरेश बंसल, सांसद राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी
श्रीमती रेखा वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी
डॉ. संबित पात्रा, सांसद राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी
भाजपा दिल्ली प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 15 अक्टूबर, 2024 को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री बैजयंत पाण्डा को प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। भाजपा नेता एवं सासंद श्री अतुल गर्ग को दिल्ली विधानसभा चुनाव हेतु सह प्रभारी नियुक्त किया।

