अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान भारत का कुल निर्यात 6.24 प्रतिशत बढ़कर 750.53 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान

| Published on:

     केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा 17 मार्च को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान भारत का कुल निर्यात 750.53 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जो 6.24 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़ोतरी दर्शाता है। अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान कुल आयात 839.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जो 7.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।

अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान माल निर्यात का कुल मूल्य 395.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। अप्रैल-फरवरी 2024-25 में कुल गैर-पेट्रोलियम निर्यात 337.01 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 में 316.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में इसमें 6.43% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान माल आयात 656.68 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान यह 621.19 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

फरवरी, 2025 में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएं मिलाकर) 71.95 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जो फरवरी, 2024 के मुकाबले 3.16 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़ोतरी दर्शाता है। फरवरी, 2025 में कुल आयात (माल और सेवाएं मिलाकर) 67.52 बिलियन