भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने जमीनी स्तर पर अभूतपूर्व एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए 7 फरवरी, 2026 को त्रिशूर शहर के बूथ संख्या 164 पर समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ दीवार लेखन अभियान में सहभागिता की। यह आयोजन केरल में भाजपा के चुनावी अभियान की आधिकारिक शुरुआत है, जो राज्य में एक निर्णायक राजनीतिक परिवर्तन और दृढ़ संकल्प के नए युग का स्पष्ट संकेत देता है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव चंद्रशेखर एवं प्रदेश इकाई के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्री नवीन ने कहा कि केरल भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एक मिशन के लिए संकल्पबद्ध है— पंचायत से लेकर संसद तक संगठन को अजय बनाना। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकास, प्रगति, शुचिता और राष्ट्रीय गौरव के विजन को हमें केरल के हर बूथ और हर घर तक पहुंचाना है।

