केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना द्वारा 21 अगस्त को लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी गई जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन की घोषणा के समय 3.23 करोड़ (17 प्रतिशत) ग्रामीण घरों में नल के पानी के कनेक्शन होने की सूचना थी। अब तक जैसाकि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा 18.08.2025 तक सूचना दी गई है, लगभग 12.45 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण घरों को नल के पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
इस प्रकार 18.08.2025 तक देश के लगभग 5.86 लाख गांवों में 19.36 करोड़ ग्रामीण घरों में से लगभग 5.82 लाख गांवों में फैले लगभग 15.69 करोड़ (81.02 प्रतिशत) घरों में नल के पानी की आपूर्ति होने की सूचना है। इसके अतिरिक्त, 18.08.2025 तक 2.63 लाख से अधिक गांवों को ‘हर घर जल’ के रूप में सूचित किया गया है, अर्थात् 100 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल जल की आपूर्ति है।

