अरुणाचल प्रदेश के श्री तासासो युन 25 वर्ष की आयु में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीपीवी) में शामिल हुए थे। वह वर्ष 1965 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। उन्होंने 6 अगस्त, 1967 को जनसंघ पार्टी की एक बैठक में स्वेच्छा से भाग लिया और 1 फरवरी, 1981 को माटुंगा, बॉम्बे में भाजपा में शामिल हो गए। श्री तासासो युन ने 15 वर्षों तक जिला परिषद् सदस्य के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन किया। 2 दिसंबर, 1985 को श्री युन गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी के आजीवन सदस्य बने।


