दिल्ली भाजपा सरकार का एक वर्ष पूर्ण
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने 8 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर रामलीला मैदान से 500 ईवी बसों का शुभारंभ किया। श्री नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन में दिल्ली लगातार आगे बढ़ रही है और दिल्ली सरकार इस मार्ग पर सही नीयत और नीति के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्रीगण व अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
श्री नवीन ने कहा कि इस विशेष दिन पर दिल्ली के निवासियों और समस्त दिल्लीवासियों को हार्दिक अभिवादन और बधाई, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत की सरकार दी और आज उस सरकार का एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। आज इस विशेष अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को भी विशेष रूप से बधाई, जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों की दिल्ली बनाने के लिए निरंतर आत्मीय भाव से समर्पित होकर कार्य कर रही हैं। पिछले 27 वर्षों के संघर्ष के बाद 8 फरवरी को मिले जनादेश के माध्यम से दिल्ली की जनता ने कमल खिलाने का कार्य किया और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता सौंपी। आज उसी जनादेश के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली की
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, प्रशासन में डिजिटल पारदर्शिता और निर्णय प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने का जो संकल्प लिया था, वह पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है
जनता को 500 नई ईवी बसों की सौगात देना सराहनीय है। पिछले एक वर्ष में 2000 बसों की पहल की गई, जिसका लाभ दिल्ली की जनता को मिल रहा है। आज यदि दिल्ली में ईवी बसों की संख्या 4000 तक पहुंची है, तो इसमें मात्र एक वर्ष के भीतर सरकार के प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं। प्रदूषण से संघर्ष कर रही दिल्ली की जनता के लिए यह पहल निश्चित रूप से सुकून देने वाली है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी, उनकी सरकार और पूरी टीम को हृदय से बधाई।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने जो जनादेश दिया है, वह समाधान की अपेक्षा के साथ दिया है, क्योंकि लंबे समय तक पूर्ववर्ती सरकार के झूठे वादे जनता के लिए समस्याओं का कारण बने रहे। पहले बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए जाते थे और बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, किंतु वे केवल कागजी घोषणाएं साबित होते थे। इसके विपरीत, भाजपा सरकार ने जमीन पर ईवी बसों को संचालित कर वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, प्रशासन में डिजिटल पारदर्शिता और निर्णय प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने का जो संकल्प लिया था, वह पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। जहां पूर्ववर्ती सरकारें संवैधानिक संस्थाओं से टकराव और केवल बातें बनाने की राजनीति में लगी रहती थीं, वहीं वर्तमान सरकार जनमानस के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए काम करने वाली सरकार के रूप में स्थापित हुई है।
श्री नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार कि उन्होंने नमामि गंगे अभियान के माध्यम से गंगा की सफाई का जो संकल्प लिया, उसी भावना से यमुना की स्वच्छता का भी सपना देखा और वर्तमान दिल्ली सरकार उसी संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रही है। दिल्ली सरकार ने जमुना के ड्रेजिंग कार्य और छठ के अवसर जो पहल की, वह सराहनीय हैं और यह दिल्ली वासियों को उनके पुराने वैभवशाली इतिहास से जोड़ने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी चाहते थे कि दिल्ली की जनता को स्वास्थ्य कवच दें, आयुष्मान भारत योजना का लाभ दें, लेकिन पूर्व की सरकार ने उसे रोकने का कार्य किया। आज प्रसन्नता का विषय है कि वर्तमान सरकार ने अपने प्रथम कैबिनेट के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना को लागू कर दिल्लीवासियों को स्वास्थ्य कवच प्रदान किया। श्रीमती रेखा गुप्ता ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर अटल कैंटीन योजना के माध्यम से मात्र 5 रुपए में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की पहल की, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत का पालन है।
श्री नवीन ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए रोडमैप में भारत सरकार पूरी मदद करेगी।

