प्रतिबद्धता के साथ कार्य करनेवाले कार्यकर्ताओं को भाजपा बूथ से उठाकर केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुंचा देती है : नितिन नबीन

| Published on:

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पटना (बिहार) में अभिनंदन

     भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात् पहली बार दो दिवसीय प्रवास हेतु 23 दिसंबर, 2025 को पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह, उत्साह और विश्वास और नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। पटना एयरपोर्ट से अभिनंदन समारोह स्थल मिलर हाईस्कूल ग्राउंड तक श्री नबीन का भव्य रोड शो हुआ। रोड शो में उनके साथ बिहार के नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, उप-मुख्यमंत्रीद्वय श्री सम्राट चौधरी और श्री विजय सिन्हा भी गाड़ी में उपस्थित थे। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता की भारी भीड़ थी। भारत माता की जय, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, नितिन नबीन जिंदाबाद के नारों से पूरा आसमान गुंजायमान हो रहा था। पूरा पटना भाजपा के झंडे से पट गई थी।

श्री नबीन ने पटना पहुंचने के बाद सबसे पहले राजवंशी नगर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात् उन्होंने बेली रोड स्थित भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की व आयकर गोलंबर के पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत अभिनंदन समारोह स्थल पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता की भारी भीड़ रही।

अपने सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित करने के लिए भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदयतल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता यदि ईमानदारी और परिश्रम से कार्य करता रहे तो वह शीर्ष तक पहुंच सकता है। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता में इतनी क्षमता है कि वो किसी भी स्तर पर कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ कर सकता है। बिहार की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पर विश्वास जताया है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र, अरुणाचल और गोवा में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराया है, यह बिहार विजय के बाद की शुरुआत है और आगे जनता का आशीर्वाद हमें पश्चिम बंगाल व केरल में भी मिलेगा। आने वाले समय में पूरे देश में भगवा लहराएगा।

श्री नितिन नबीन ने अपने स्वर्गीय पिता श्री नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही मुझे कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ना और लगन एवं परिश्रम से कार्य करना सिखाया है। यह

बिहार की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पर विश्वास जताया है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र, अरुणाचल और गोवा में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराया है, यह बिहार विजय के बाद की शुरुआत है और आगे जनता का आशीर्वाद हमें पश्चिम बंगाल व केरल में भी मिलेगा। आने वाले समय में पूरे देश में भगवा लहराएगा

उन्होंने ही सिखाया है कि कार्यकर्ताओं के साथ कैसे एक परिवार की तरह कार्य किया जाता है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह समेटकर आगे बढ़ती है। राजनीति में शॉर्टकट के लिए कोई जगह नहीं है, राजनीति में शॉर्टकट से दूर होना पड़ेगा। राजनीति लॉन्ग रन का काम है। यदि राजनीति में लंबी दूरी तय करनी है तो धैर्यपूर्वक कार्य करना आवश्यक है। प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी बूथ से उठाकर केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुंचा देती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में एक परिवर्तन की लहर आई है। इस जनादेश से भाजपा की जवाबदेही बढ़ चुकी है। बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हमारी एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जमीनी स्तर तक ले जाने का कार्य सरकार के साथ साथ जनता को भी करना आवश्यक है। जनता ने जिन अपेक्षाओं के साथ अपना मत भाजपा को दिया है, उस पर भाजपा को खरा उतरना है। 2025-30 का बिहार निश्चित रूप से वो मायने लिखने वाला है, जिसमे बड़े पैमाने पर युवाओं के लिए रोजगार होगा। इसलिए बिहार को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का साथ मिलकर काम करना आवश्यक है। साथ ही साथ पूरी तरह से सबको आश्वासन है, बिहार का भाजपा नेतृत्व कार्यकर्ताओं की उसी प्रकार चिंता करेगा जिस प्रकार बिहार के विकास की चिंता करेगा।

श्री नबीन ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का यह स्पष्ट संकल्प है कि जब

कुछ लोग केवल पार्ट टाइम राजनीति करते हैं, जो कभी देश में आते हैं, थोड़ा बोलते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं जबकि भाजपा कार्यकर्ता ऐसे नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता फुल टाइम राजनीति करते हैं और चौबीसों घंटे, सातों दिन जनता के बीच रहकर कार्य करते हैं। बिहार में भी ऐसे पार्ट टाइम नेता हैं जो सदन चलने पर सदन में नजर नहीं आते, जनता के मुद्दों पर सड़क पर नहीं दिखते और चुनाव में हार होने पर विदेश चले जाते हैं

पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा फहराएगा तभी भारतीय जनता पार्टी का स्वर्णिम युग आएगा, क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि देश को एक लाख से अधिक युवा नेतृत्व मिले और यह नेतृत्व तभी तैयार होगा जब पंचायत से पार्लियामेंट तक पार्टी के कार्यकर्ता आगे बढ़ेंगे। राज्य में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों की दृष्टि से यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि यदि नेतृत्वकर्ता बनना है तो अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जनता से जुड़कर कार्य करें, जनता की समस्याओं में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हों, क्योंकि यही प्रक्रिया भविष्य के नेतृत्व को जन्म देगी। निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में से ही कोई वार्ड काउंसलर बनेगा, कोई मुखिया बनेगा और आगे चलकर बिहार का नेतृत्व करेगा। इसलिए बिहार के पंचायत और निकाय चुनावों के लिए अभी से पूरी शक्ति और प्रतिबद्धता के साथ जुट जाना आवश्यक है, क्योंकि ये चुनाव बदलते हुए बिहार की एक नई तस्वीर प्रस्तुत करने वाले हैं। यदि पंचायत और निकाय स्तर पर मजबूत और सक्षम नेतृत्व खड़ा किया जाता है, तो निश्चित रूप से 2047 का बिहार भी ‘विकसित बिहार’ बनकर उभरेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल पार्ट टाइम राजनीति करते हैं, जो कभी देश में आते हैं, थोड़ा बोलते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं जबकि भाजपा कार्यकर्ता ऐसे नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता फुल टाइम राजनीति करते हैं और चौबीसों घंटे, सातों दिन जनता के बीच रहकर कार्य करते हैं। बिहार में भी ऐसे पार्ट टाइम नेता हैं जो सदन चलने पर सदन में नजर नहीं आते, जनता के मुद्दों पर सड़क पर नहीं दिखते और चुनाव में हार होने पर विदेश चले जाते हैं। राहुल गांधी अभी जर्मनी में हैं। वे बार-बार विदेशी धरती से देश का अपमान करते हैं। उन्होंने जर्मनी से भी भारत का अपमान किया है। उनकी प्रवृत्ति यह है कि देश में रहते हुए संविधान, संवैधानिक संस्थाओं, चुनाव आयोग और सर्वोच्च न्यायालय का अपमान करते हैं और देश से बाहर जाकर पूरे भारत को अपमानित करते हैं। ऐसे लोगों को युवा नेतृत्व कहना उचित नहीं है और अब समय आ गया है कि ऐसे व्यवहार के लिए जनता उन्हें उचित जवाब दे।

श्री नबीन ने कहा कि बिहार की जनता ने वोट चोरी का आरोप लगाने वालों को सजा दी है और जनता ने वोट की ऐसी चोट की है कि जो बिहार से भागे हैं, वे अब जर्मनी में जाकर बसे हुए हैं। युवाओं को राहुल गांधी जैसे पार्ट टाइम पॉलिटिशियन नहीं बनना है। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी के नेतृत्व में, श्री सम्राट चौधरी और श्री विजय सिन्हा के नेतृत्व में सभी को मिलकर बिहार के विकास में पूरा योगदान देना है। आने वाला समय बदलाव का समय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और भारत विश्व की आर्थिक शक्ति में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है तथा आने वाले समय में तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है। ऐसे समय में बिहार और देश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। बिहार ने लक्ष्य लिया है कि 1 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन रोजगार देने के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं को युवाओं के साथ जुड़ना भी जरूरी है। आज बिहार की जनता के आशीर्वाद से ही यहां तक पहुंचने का अवसर मिला और इसलिए पूरे बिहार की जनता को हार्दिक अभिवादन और प्रणाम। बिहार के हर कोने से आए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अत्यंत प्रेरणादायक है। जब मुझे कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई तो प्रत्येक कार्यकर्ता ने स्वयं को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष महसूस किया। यही भारतीय जनता पार्टी की विशेषता और शक्ति है। बिहार के विकास तथा भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई के सम्मान से जुड़ा हर विषय पूरी मजबूती से उठाया जाएगा और कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा पूरी निष्ठा के साथ की जाएगी। सभी कार्यकर्ता धैर्यपूर्वक और पूर्ण समर्पण के साथ अपने कार्य में जुटे रहें। भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा अत्यंत सुदृढ़ है। बूथ और मंडल स्तर पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने पर पार्टी स्वयं कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी और इसके लिए किसी के दरवाजे पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जनता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर जुड़े रहना ही सफलता का मार्ग है।