भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कर्नाटक प्रवास
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने 24 मई, 2026 को अपने बेंगलुरु (कर्नाटक) प्रवास के दौरान कई अहम सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लिया और वरिष्ठ पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सघन संवाद किया। उन्होंने कर्नाटक भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही, श्री नवीन ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल की आंतरिक कलह और राजनीतिक स्वार्थों के कारण राज्य में जनकल्याण की घोर उपेक्षा हुई है, जो जनता के स्पष्ट जनादेश के साथ सीधा विश्वासघात है।
अपने प्रवास के दौरान श्री नितिन नवीन ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बी. एस. येदियुरप्पा से नाश्ते पर आत्मीय भेंट की। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में उनके 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने तथा जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री नवीन ने
मुख्य बिंदु
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का हर कार्यकर्ता ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ निरंतर जनसेवा में जुटा है
कर्नाटक की सत्तालोलुप कांग्रेस सरकार ने विगत वर्षों में विकास कार्यों को पूरी तरह ठप्प कर प्रदेश की महान जनता के जनादेश के साथ खुला विश्वासघात किया है
भाजपा ‘बूथ सशक्तीकरण’ और निरंतर प्रशिक्षण अभियानों के माध्यम से नई ऊर्जा व बेहतर समन्वय के साथ कर्नाटक में अपने सांगठनिक ढांचे को ऐतिहासिक गति दे रही है
कहा कि येदियुरप्पा जी ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विस्तार और संगठन को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। राष्ट्रवादी विचारधारा और जनसेवा के प्रति उनका यह आजीवन समर्पण कार्यकर्ताओं की अनेक पीढ़ियों के लिए एक महान प्रेरणा है। श्री नवीन ने एक विस्तृत सांगठनिक बैठक को भी संबोधित किया, जिसमें पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया व आईटी विभाग के संयोजक, संभाग व जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश प्रशिक्षण टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को विभिन्न स्तरों पर मजबूत करने, सभी इकाइयों के बीच समन्वय बढ़ाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कर्नाटक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों और व्यापक जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने पर गहन मंथन हुआ। इसके उपरांत श्री नितिन नवीन ने कर्नाटक भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य में चल रही सांगठनिक गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समूचे देश के विभिन्न जिलों में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और कर्नाटक में भी भाजपा का संगठनात्मक ढांचा अपने अभियानों व गतिविधियों के माध्यम से निरंतर और सक्रिय रूप से विस्तार ले रहा है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार ने केवल जनता को धोखा दिया है और उनके जनादेश का अपमान किया है। सत्तारूढ़ दल के भीतर चल रहे वर्चस्व के आंतरिक संघर्ष के कारण जनकल्याणकारी कार्यों की अनदेखी हुई है और विकास को पूरी तरह पीछे धकेल दिया गया है। वर्तमान कर्नाटक सरकार जन-आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है और सरकार चला रहे नेता जनसेवा के बजाय केवल अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक हितों को साधने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। अंत में, श्री नितिन नवीन ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन को हर बूथ पर और अधिक सशक्त बनाएं तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के निर्माण के संकल्प को पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारें।

