पूरे देश में कुल 6.6 करोड़ से अधिक कोविड-19 टेस्ट किए गए

| Published on:

भारत की कोविड-19 टेस्टिंग क्षमता रोजाना 12 लाख से अधिक हो गई है। पूरे देश में कुल 6.6 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किए गए हैं। 23 सितंबर को कुल राष्ट्रीय पॉजिटिविटी रेट 8.52 प्रतिशत रहा और प्रति दस लाख लोगों पर 48,028 लोगों की जांच की गई है।             

  • 14 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख लोगों पर जांच (टीएमपी) सबसे अधिक किया गया है जिससे कोविड से मुकाबले में अच्छे नतीजे सामने आए हैं और राष्ट्रीय औसत की तुलना में पॉजिटिविटी की दर कम रही है।
  • देश में पिछले 24 घंटों में कुल 83,347 नए मामले सामने आए हैं। पुष्टि किए गए नए मामलों में से 74 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अकेले 18,000 से अधिक मामले सामने आए। इसके बाद आंध्र प्रदेश और कर्नाटक क्रमशः 7,000 और 6,000 से अधिक मामले सामने आए।
  • पिछले 24 घंटों में 1,085 लोगों की मौत हुई है। कोविड के कारण पिछले 24 घंटों में हुई मौतों में से 83 प्रतिशत 10 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों से सामने आए हैं।