भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है: राजनाथ सिंह

| Published on:

भारत और इंडोनेशिया गणराज्य के रक्षा मंत्रियों के बीच 27 जुलाई को संवाद आयोजित किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया, जबकि इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इस देश के रक्षा मंत्री जनरल प्रबोवो सुबिआंतो ने किया, जो दोनों समुद्री पड़ोसी देशों के पारस्परिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत आए हुए हैं। 

  • वार्तालाप के दौरान रक्षा मंत्री ने गहन राजनीतिक संवाद, आर्थिक एवं व्यापार संबंधों और सांस्कृतिक एवं आपसी जन संवाद की परंपरा के साथ दोनों देशों के बीच पारस्परिक दृष्टि से लाभप्रद सहभागिता के लंबे इतिहास को दोहराया।
  • श्री राजनाथ सिंह ने सैन्य स्तर की पारस्परिक वार्ताओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच हाल के वर्षों में रक्षा सहयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो दोनों पक्षों के बीच ‘व्यापक सामरिक साझेदारी’ के अनुरूप है। दोनों ही मंत्रियों ने आपसी सहमति वाले क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और भी अधिक बढ़ाने पर रजामंदी व्यक्त की।