कोविड-19 से ठीक हुए मामलों की संख्या, सक्रिय मामलों की तुलना में 2.4 लाख ज्यादा है

| Published on:

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार के साथ मिलकर केन्द्र सरकार ने केन्द्रित और समन्वित प्रयास किए। मामलों की जल्द से जल्द से पहचान करने, सही समय पर निदान करने और प्रभावी नैदानिक प्रबंधन जैसे उपाय करने से ठीक होने वाले मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

  • पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 19,235 रोगी ठीक हुए हैं। इसके परिणामस्वरूप 12 जुलाई को कोविड-19 रोगियों के बीच ठीक होने वाले मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,34,620 हो गई है।
  • चौतरफा प्रयासों के कारण ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं, इसलिए ठीक होने वाले मामलों की संख्या, सक्रिय मामलों से 2,42,362 से ज्यादा हो चुकी हैं।
  • कोविड-19 से प्रभावित लोगों को चिकित्सा निगरानी प्रदान करने के लिए वर्तमान स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में 1,370 समर्पित कोविड अस्पताल, 3,062 समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र और 10,334 कोविड देखभाल केंद्र शामिल हैं।
  • केंद्र द्वारा अब तक 122.36 लाख पीपीई किट, 223.33 लाख एन95 मास्क उपलब्ध कराए गए हैं और 21,685 वेंटिलेटर विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों/केंद्रीय संस्थानों में वितरित किए गए हैं।